कुकड़ू: चौकेगड़िया मैदान में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप चौकेगड़िया मैदान में एक बुजुर्ग का खून से सना शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शनिवार सुबह करीब छह बजे शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. मृतक की पहचान कुकड़ू के ईचाडीह पंचायत के चौका- आदरडीह गांव निवासी सनातन गोप (70) के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनु