मोहनलालगंज: प्रवेश परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय छात्र अंश खरवार की मौत हो गई। वह जौनपुर से लखनऊ प्रवेश परीक्षा देने आ रहा था। अंश ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट पास किया था और दुबग्गा स्थित एक विद्यालय में परीक्षा देने के लिए शटल एक्सप्रेस से निकला था। यात्रा के दौरान वह पानी पीने के लिए कोच के दरवाजे की ओर गया