सिकंदरा: सिकंदरा में एकल अभियान के पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Sikandra, Jamui | Jun 29, 2026 सिकंदरा प्रखंड के आचार्यडीह वैदिक सनातन आश्रम में एकल अभियान के तहत पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार 12 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया। गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा के साथ प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षक मीरा देवी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में शिक्षा, संस्कार, आरोग्य और जागरूकता का प्रसार करना है।