सीकर जिला मुख्यालय के नवलगढ़ रोड स्थित अपने आवास पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा द्वारा राहुल गांधी की शादी पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा की मंत्री का बयान उनके संस्कार को बताता है।