जबलपुर: रामायण मंदिर के पास नशे में रफ्तार का तांडव, सड़क किनारे पलटी कार, घायल चालक फरार
जबलपुर में देर रात तेज रफ्तार और शराब के नशे का खतरनाक खेल देखने मिला। गढ़ा थाना क्षेत्र के रामायण मंदिर के पास एक बेकाबू कार ने सड़क पर ऐसा हड़कंप मचाया कि मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि MP 20 CA 2638 नंबर की मारुति कार, जो जैन स्टील की बताई जा रही है, तेज गति से दौड़ रही थी और चालक शराब के नशे में धुत था। प्रत्