बड़वानी थाने के ठीक सामने स्थित दिल्ली मार्केट मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की घटना होने का मामला रविवार सुबह 7 बजे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने दुकान के शटर को उचकाकर चोरी को वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान के मालिक जनार्दन ठाकुर पहुंचे, साथ ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इधर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी है।