सोरांव क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला के गले से बाइक सवार युवक ने मंगलसूत्र छीन लिया। सोरांव चौराहे के पास हुई इस घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर लुटेरा अपनी नई मोटरसाइकिल छोड़कर भागने को मजबूर हो गया। पुलिस ने बरामद बाइक और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान कर ली है।राजापुर मल्हुआ की शिवांगिनी पटेल अपने पति के साथ सिकंदरा रौजा से वापस लौटी थी।