महिदपुर: माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, महिदपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिदपुर थाना पुलिस ने गुमशुदा 15 वर्षीय किशोरी को महज कुछ दिनों में सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। किशोरी अपने माता-पिता से नाराज होकर बिना बताए आगर मालवा स्थित अपनी मौसी के घर चली गई थी। पुलिस की तत्परता से उसका सुरक्षित पता लगाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ें