बहराइच: चन्दरखा के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और दो घायल
बहराइच के चन्दरखा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक चमन नासिरगंज थाना सोनवा के रहने वाले थे। वह अपने साथी पिंटू के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे, तभी चन्दरखा के पास सड़क के पास बैठे राजू से टकरा गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चमन की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज जारी है।