चाईबासा: दोस्त ने दोस्त को शराब पिलाकर पत्थर से कूचकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दोस्ती का रिश्ता सबसे अहम रिश्ता माना जाता है, लेकिन एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है.एक दोस्त ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई और उसके बाद मन में पाले हुये पुरानी रंजीश के कारण अपने दोस्त की ही पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा प्लॉटसाईं गांव का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।