बिसवां: रेउसा में गन्ना तौल में लापरवाही की शिकायत पर विधायक ने किया क्रय केंद्र का निरीक्षण, DM को फोन से अवगत कराया
Biswan, Sitapur | Nov 24, 2025 रेउसा में गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को विधायक ज्ञान तिवारी से शिकायत की। किसानों ने बताया कि 21 नवंबर से पर्ची आने के बावजूद गन्ना क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई है। खेतों और क्रय केंद्र में गन्ना सूख रहा है, जबकि किसान चार दिनों से ट्राली लेकर केंद्र पर रुके हुए हैं। शिकायत मिलते ही विधायक ज्ञान तिवारी रेउसा गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे।