कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी कोलायत के खिलाड़ी सोनू सिंह राजपूत पुत्र रामनिवास सिंह राजपूत ने ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुई 14 वीं जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता में गोला फैंक में गोल्ड, भाला फैंक में रजत और तश्तरी फेंक में कांस्य पदक सहित एक साथ तीन मेडल जीते हैं।कोच रामावतार सैन ने बताया की सोनू चूरू जिले का निवासी है।