शहर में अमानक पॉलिथीन के खिलाफ नगरपालिका का अभियान जारी है। शुक्रवार को टीम ने मुख्य बाजार क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई कर 4 क्विंटल 10 किलो अमानक पॉलिथीन जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 41 हजार रुपये है। सत्यनारायण मंदिर गली और उदासी आश्रम गली के गोदामों से पॉलिथीन मिली। एक मामले में 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।