बालोद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कपिलेश्वर मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का सुना गया संबोधन
Balod, Balod | May 12, 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा-अर्चना का अवलोकन किया और उनका संबोधन सुना।