पीलीभीत: मदारपुर के पास अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और मडलोडर मशीन को पुलिस ने पकड़ा, मचा हड़कंप
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में अवैध मिट्टी खनन का काम पिछले कई दिनों से बताया जा रहा है कि चल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया पर उनको सफलता नहीं मिल सकी और पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों सहित मडलोडर मशीन को पकड़कर थाने में लाकर खड़ी कर दी है।