फुल्लीडूमर: खेसर बाजार के घनुआं गांव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेसर बाजार से सटे घनुआं गांव के समीप आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा महापुराण कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हवन-पूजन, संध्या आरती और भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं।शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हो