विदिशा नगर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट की कोशिश, चाकू मारकर आधी चेन ले भागे बदमाश
शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजीव नगर निवासी विनीता गोयल गुरुवार सुबह7 बजे के आसपास अपनी सहेली के साथ टहलने निकली थीं। डॉक्टर पितलिया रोड पर एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए चेन पकड़ ली तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।