स्वार: नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भारी पुलिस व्यवस्था के बीच निकाले गए ताजिए, मानपुर ईदगाह पर हुए सुपुर्द-ए-खाक
Suar, Rampur | Jun 26, 2026 स्वार क्षेत्र मे मोहर्रम के अवसर पर स्वार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिए निकाले गए। अकीदतमंदों ने पूरे श्रद्धा और अनुशासन के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। नगर और ग्रामीण इलाकों से निकले ताजिए अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए मानपुर स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया