चंदौसी: चंदौसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रेरणा दिवस
चंदौसी के एबीसी मॉन्टेसरी स्कूल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रेरणा दिवस मंगलवार शाम 4:00 बजे के करीब उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने की। इस दौरान लखनऊ हजरतगंज में पुलिस गोलीकांड में बलिदान हुए स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए।