कटनी ग्रामीण: ग्राम कुलुआ बड़खेरा में जल संरक्षण की नई मिसाल, 15 एकड़ में बन रहा राम सागर तालाब
कटनी जिले के ग्राम कुलुआ बड़खेरा में जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। से ट्रीज NGO द्वारा लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में राम सागर तालाब का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।