नवगठित ग्राम पंचायत परदोनपुरा के गठन पर आम बस्ती द्वारा आयोजित स्वागत-सत्कार समारोह एवं राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक के निधि सहायक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक मीणा का लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।