सारंगपुर: NH-52 पर मऊ के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच लोग हुए गंभीर घायल व एक बच्चे की मौके पर ही हुई मौत
ब्यावर की और से शाजापुर की और जा रही कार NH 52 हाईवे मऊ के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए एक बच्चा की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल सारंगपुर लाया गया। डॉक्टर के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर पांचो को जिला शाजापुर अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे के शव को पीएम रूम सारंगपुर में रखा गया।