सिराथू: कोखराज इलाके में नेशनल हाईवे पर विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महाकुंभ प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कौशांबी प्रशासन द्वारा कोखराज इलाके में डायवर्जन बनाया गया है।विश्व हिंदू परिषद द्वारा शनिवार दोपहर सड़क पर जाम लगा दिया गया।विश्व हिंदू परिषद के लोगों का कहना है कि उनके लोगों के साथ कुंभ के दौरान अभद्रता हुई है।सूचना पर सिराथू एसडीएम कई क्षेत्राधिकारी पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।