शुजालपुर: पर्याप्त बारिश का इंतजार, शुजालपुर क्षेत्र में 70 प्रतिशत किसानों ने नहीं की खरीफ बुवाई
मानसून की धीमी रफ्तार के कारण शुजालपुर और आसपास के क्षेत्रों में खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के करीब 70 प्रतिशत किसानों ने अभी तक खेतों में बीज नहीं डाले हैं। किसानों का कहना है कि अच्छी और लगातार बारिश के बाद ही बड़े पैमाने पर बुवाई शुरू की जाएगी। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर आधे से एक घंटे तक बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली