बिरसा: अखिल भारतीय गोंडवाना सर्कल, दमोह की बैठक में सामाजिक एकता एवं विकास पर हुआ मंथन
Birsa, Balaghat | Jun 13, 2026 अखिल भारतीय गोंडवाना सर्कल, दमोह की बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम ने समाज के वरिष्ठजनों एवं सगा समाज बंधुओं के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर शनिवार लगभग प्रातः 11 बजे विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी संवाद, सहयोग और सहमति के माध्यम से उनके समाधान हेतु सार्थक प्रयासों पर चर्च