देहरादून: देहरादून RTO चेक पोस्ट के सामने हरियाणा नंबर की गाड़ी ने तोड़े नियम, दो युवतियां गाड़ी की छत पर बैठकर बना रही थीं रील
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि देहरादून में RTO चेक पोस्ट के सामने एक हरियाणा नंबर की गाड़ी ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना की। वीडियो में दो युवतियां चलती कार की छत पर बैठकर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। यह घटना न सिर्फ सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालने जैसा है।