भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव निवासी गोरेलाल के पुत्र कपिल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे मां सुमन खेत से चारा लेने गई थी। रास्ते में उनके दाएं पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां पर महिला का उपचार किया गया है।