बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया तेली में दबंगों ने की मारपीट, पुलिस से मिलकर पीड़ित पक्ष के लोगों को कराया बंद
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया टैली में दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थे। मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। आरोपियों ने पुलिस की मिली भगत से पीड़ित पक्ष को बंद कर दिया।