भोरे: सकतौली के युवक को चाकू मारने के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी, तीन दिन पूर्व ही खूनी खेल की लिखी गई थी पटकथा, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत सकतौली गांव निवासी विशाल यादव पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें कावे गांव को चार युवकों और तीन से चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार इस खूनी खेल की पटकथा तीन दिन पहले ही एक शादी समारोह में लिखी गई थी।