पन्ना: आवारा मवेशी से बिगड़ी बाइक की रफ़्तार, निमंत्रण देने जा रहा बाइक सवार घायल, अस्पताल रेफर
Panna, Panna | Apr 26, 2026 "पन्ना में नेशनल हाइवे-39 पर आवारा मवेशी काल बन रहे हैं। ताजा घटना गंज क्षेत्र की है, जहाँ बाइक से निमंत्रण देने जा रहे 45 वर्षीय खूब सिंह अचानक गाय सामने आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सड़क पर बेसहारा घूमते मवेशी अब राहगीरों की जान के दुश्मन बन गए हैं।"