झांसी: झांसी में लुढ़का पारा, 12 बजे तक अधिकतम तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को तपेगा शहर
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 झांसी में मंगलवार को भीषण गर्मी हुई तो बुधवार को पारा नीचे आ गया। मंगलवार को पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था तो वहीं, बुधवार को 12 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि इससे लोगों को बहुत अधिक राहत नहीं मिली। झांसी में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को झांसी में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई।