भीलवाड़ा: कारोई के समीप बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, हादसे में दोनों गंभीर घायल
कारोई के समीप गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला।तेज रफ्तार कार बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मारने के बाद पलट गई।हादसे में बाईक सवार मा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।