ख़बर पटना जिले के बाढ़ से है जहां बाढ़ के अनुग्रह नारायण +2 उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही एक छात्रा उस समय बेहोश हो गई, जब वह द्वितीय सिटिंग की परीक्षा में शामिल थी। मौके पर मौजूद NCC की छात्राओं ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और बेहोश छात्रा को शुक्रवार को लगभग साढ़े 3 बजे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ लाया गया।