उदयपुर जिले के मावली पीएमश्री विद्यालय में गुरुवार शाम 6 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर निर्देशानुसार आयोजन किया गया। मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुख लाल गुर्जर मौजूद थे।