मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में बुधवार को स्कूल से घर जा रही एक छात्रा को एक बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। छात्रा के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।