कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने ढाबे के सामने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान
पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। करीब साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित कार ने ढाबे के सामने खड़ी दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने वाली कार के परखच्चे उड़ गए और वह गोलंबर तक जा टकराई।