इटावा: कुनैरा के समीप 2 बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत 5 लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Jun 16, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा के पास कट पर अचानक बाइक निकलने से दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गयी। घटना में सूरज सिंह पाल अपने पिता लाला राम व बच्चे कृष्णा, वैष्णवी, शुभ घायल हो गये। जिसके बाद सूचना मिलते ही 108 एबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर नव शुभ की स्थिति को गम्भीर देखते हुए। सैफई PGI रैफर कर दिया।