दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में ससुराल आए एक युवक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित बाइक मालिक की ओर से भानस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विजय बैठा ने गुरुवार को बताया कि बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के गोपपुर निवासी बिनोद पासवान ने आवेदन देकर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।