फतेहपुर: असनी में कच्चा मकान ढहने से महिला गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जिले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में कच्चा मकान गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंपा देवी पत्नी स्व मुन्नू गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।