मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के ईसरी गांव के समीप दुर्गावती नदी के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ईसरी गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। जो कुछ समय से घर से लापता बताए जा रहा था। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर एक-एक बिंदुओं की जांच कर रहे।