मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में जानवर खोलने गए व्यक्ति पर पेड़ गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बेवर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र बादाम सिंह अपने घर के बाहर जानवर खोलने के लिए गए हुए थे। तभी उनके ऊपर अचानक से नीम का पेड़ गिर गया जिससे अवधेश कुमार की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।