लवकुशनगर थाना क्षेत्र की अटकौहा चौकी अंतर्गत ग्राम ग़िलौहा में पारिवारिक विवाद के दौरान देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही अटकौहा चौकी प्रभारी सोहन सिंह सैयाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी से लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।