लोहरदगा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन में धीरज प्रसाद साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का जन्मदिन बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने केक काटकर उनके दीर्घायु, सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू का खेल, विशेषकर क्रिकेट के क्षेत्र