लोहरदगा: कांसीटाँड़ में बिजली के तार चोरी करते 4 चोर गिरफ्तार, 1 फरार, 11 हजार वोल्ट के तार काट ले गए थे
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सलैया कांसीटाँड़ में विद्युतीकरण कार्य के दौरान बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के 3 पोल तार की चोरी करते चार चोरों को ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। चोरी के दौरान उपयोग में लाई गई वैगेन आर कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना रविवार सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया गया कि एनसीसी प्राइ