लोहरदगा: लोहरदगा स्टेशन पर शौचालय की कमी: भाकपामाले नेता महेश सिंह ने DRM से प्लेटफॉर्म पर शौचालय निर्माण की मांग की
लोहरदगा भाकपा माले के जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह ने रविवार अपराह्न लगभग 3 बजे प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर शौचालय एवं यूरिनल की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि देश के हर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यूरिनल व टॉयलेट की व्यवस्था रहती है।