लोहरदगा: ख्रीस्त राजा पर्व में उमड़ा श्रद्धा का सागर, संत बेर्नादत चर्च पतराटोली में विशेष प्रार्थना और मसीही शोभायात्रा
लोहरदगा। ख्रीस्त राजा पर्व के पावन अवसर पर संत बेर्नादत रोमन कैथोलिक चर्च, पतराटोली लोहरदगा में रविवार को विशेष प्रार्थना एवं मिस्सा अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के श्रद्धालु शामिल हुए और प्रभु ख्रीस्त को समर्पित होकर प्रार्थनाओं में सहभागी बने। कार्यक्रम रविवार दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुआ।