बदायूं: कछला जीवी पंत डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक पर सवार 10 माह के बेटे की मौत, पति-पत्नी घायल
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उपरैला गांव के रहने वाले 35 वर्षीय ओमवीर अपनी पत्नी बबली व 10 माह के बेटे सुशांत के साथ पटना गांव रिश्तेदारी में बाइक द्वारा जा रहे थे। तभी थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर कछला में जीबी पंत डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 10 माह के सुशांत की मौत हो गई।