जौनपुर: आरएसएस नेता के बयान पर कांग्रेस में आक्रोश, NSUI कार्यकर्ताओं ने अमरोहा में फूंका पुतला
आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले द्वारा संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसी क्रम में एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया