जौनपुर: साहू धर्मशाला के पास बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी
कोतवाली क्षेत्र के साहू धर्मशाला के पास एक बड़े बीज गोदाम से शुक्रवार को लाखों रुपए की मशीन की चोरी का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। गोदाम के मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामान ले जा रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दे कर मौके पर बुलवाया। गोदाम से सामान ले जाने वाले लोगों के साथ उक्त वाहन को भी कोतवाली पुलिस थाने ले आई।