दारू: दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ में रामभक्त देर रात तक झूमे, लाठियों से दिखाए हैरतअंगेज करतब
दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ में देर रात तक रामभक्त झूमते नजर आए। लाठियों से उन्होंने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। मंगला जुलूस में उत्साह देखा गया। रामनवमी के पावन अवसर पर दारू, टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंडों में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार की रात विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य 'मंगला जुलूस' निकाला गया।